फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय किराचन द्वारा राजेपुर ब्लॉक के प्राकृतिक आपदा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित ग्राम आशा की मड़ैया में नाव से चलकर बाढ़ पीडि़त ग्रामवासियों को होमियोपैथिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 192 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी को मौके पर ही होमियोपैथिक दवाइयों का वितरण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र सिंह ने बाढ़ पीडि़तों को पानी उबालकर पीने की सलाह देते हुए उन्हें अपनी व्यक्तिगत और अपने आसपास की बेहतर साफ -सफाई रखने की सलाह दी। शिविर में ज्यादातर रोगी जुकाम बुखार, खांसी, चर्म रोग, दमा, जोड़ों के दर्द, गुर्दे में पथरी, बीपी इत्यादि से पीडि़त पाए गए। इस मौके पर चिकित्साधिकारी के साथ कक्ष सेवक बृजेश कुमार, ग्राम प्रधान रामबरन सिंह आदि मौजूद रहे।
चिकित्सा शिविर में 192 रोगियों का हुआ परीक्षण, दी गई दवाइयां
