फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डॉ0 बीआर अम्बेडकर समाज उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रामदास सागर ने समाज के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। जिसमें कहा कि मोहम्मदाबाद ब्लाक गेट के पास लगी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा सडक़ चौड़ीकरण की जद में आ गयी है, प्रतिमा को दूसरे सुरक्षित स्थान पर लगाये जाने की मांग की।
दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि कस्बा मोहम्मदाबाद ब्लाक गेट के पास 1988 में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा गठित अम्बेडकर समिति द्वारा प्रशासन की देखरेख में लगायी गई थी। जो कि अब सडक़ चौड़ीकरण की जद में आ गयी है। प्रतिमा को मोहम्मदाबाद चौराहे पर स्थापित कर दी जाये अथवा ब्लाक गेट के बाहर उत्तर तरफ सरकारी जगह पड़ी है जो मूर्ति लगाये जाने हेतु पर्याप्त है। जिसमें बाबा साहब की प्रतिमा लगा दी जाये। जिसके संबंध में कई प्रार्थना पत्र दिये जा चुके है, लेकिन अभी तक प्रतिमा नहीं लगायी गई और ५ सितम्बर को प्रतिमा की वाउन्ड्रीवाल तोडक़र मूर्ति तक सडक़ बिछा दी गई है। जिससे अम्बेडकर अनुयायियों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। ज्ञापन पर डॉ0 बीआर अम्बेडकर समाज उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रामदास सागर मनोज कुमार, विवेक कुमार, मंजीत, रोहित के नाम शामिल है।
अम्बेडकर प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर लगाये जाने की अनुयायियों ने की मांग
