भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अमन व बबली रही अब्बल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय 67वीं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन एसएनएम इंटर कालेज कायमगंज में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में 7  विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न वेट कैटागरी अंडर 17 बालक व अंडर 17 बालिका एवं अंडर 19 बालक, अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि भटासा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेश वर्मा एवं एसएनएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीरेश शर्मा व प्रबंधक संजय चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। निर्णाय मण्डल में सत्यपाल सिंह, सर्वेन्द्र यादव, नरेन्द्र सिंह चौहान, गौरव दुबे व रीतू मिश्रा रही। अंडर 19 बालक में 81 किलो वर्ग भार में अमन प्रथम एसएनएम इंटर कालेज कायमगंज रहा। अंडर 17 बालिका वर्ग में 49 किलो भार वर्ग में बबली प्रथम रही। प्रज्ञा, कार्तिक, अरबाज, विष्णु, वीरेन्द्र ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *