भाजयुमो की कार्यशाला में ज्यादा से ज्यादा से सदस्य बनाने पर दिया गया जोर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्या अभियान कार्यशाला आवास विकास स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सौरभ पटेल एवं सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डीएस राठौर, शशांक शेखर मिश्र, अनुज प्रताप ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी स्वयं की जिम्मेदारी से ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाए। सभी पदाधिकारियों को टारगेट देते हुए भाजपा की नीतियों से पुन: अवगत कराया। जिला महामंत्री कैप्टन डीएस राठौर ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि सदस्य उन्ही को बनाए जो पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हो। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि आज भाजपा के सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो चुका है। भारतीय जनसंघ से अब तक भाजपा ने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है। हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल भी बड़ी श्रद्धा से पेंट किया। हमें विश्वास था दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा। सांसद ने युवाओं से कहा कि आप युवा है आपने ऊर्जा है आप पार्टी जो कार्य चाहे कर सकते। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री भाजयुमो अभय प्रताप ने किया। जिलाध्यक्ष भाजयुमो मयंक बुंदेला ने कार्यशाला का समापन किया और सदस्यता अभियान की टीम गठित कर टीम को अभियान के बारे में बताया। कार्यशाला में अंकित गुप्ता, अंकित तिवारी, विक्रान्त तिवारी, अमन अवस्थी, सत्यम कटियार आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *