जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में भगवान गणेश शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरके। गणेश शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्केट से होते हुए पंजाब नेशनल बैंक चौराह, थाना चौराह, बाग मोहल्ला, दलमीर खां, अमरसिंह फड़ चौराह, बाजार काला होते हुए प्राचीन मंदिर गुमटी महादेव मंदिर में पहुंची।
जहां विधि विधान पूजन के साथ गणेश प्रतिमा को बिराजमान किया गया। बाहर से आये हुए कलाकारों ने मनमोहन झांकियों के साथ प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने नगर के भ्रमण के दौरान गणपति बप्पा मोरया के गगन चुंबी जयकारे लगाएं। डीजे की धुन पर श्रद्धालु खूब थिरके। विधि विधान पूजन के साथ गणपति की प्रतिमा को बिराजमान किया गया। आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
नगर में धूमधाम से निकाली गई भगवान गणेश शोभायात्रा
