संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सीपीआई के छात्रों ने पाया जनपद में प्रथम स्थान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में सम्मानित किया गया। सीपी इंटरनेशनल स्कूल के 6 बच्चों तथा हिंदी प्रवक्ता शिवानी मिश्रा को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य संतोष कुमार व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मीना यादव तथा पूर्व प्राचार्य डॉ0 मुकेश सिंह राठौर एवं महेश चंद्र वर्मा एवं प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने प्रतिभागी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सीपी इंटर नेशनल की छात्रा अर्शिया प्रथम, अग्रिमा, अक्षय, श्रद्धा, ऐरिक, हर्ष द्वितीय तथा पियूष यादव ने अपने क्लास के अनुसार जनपद में स्थान लाकर पुरस्कार प्राप्त किया। उपनिदेशिका अंजू राजे एवं प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *