संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य मीना यादव, महेश चंद्र वर्मा, मुकेश सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कटियार, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सचिव शिव कुमार कटियार, शिव कुमार चौरसिया, अमनदीप, दीपक कटियार आदि उपस्थित रहे। आए अतिथियों का आभार प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आदेश गंगवार ने किया। अल्पना द्विवेदी ने कार्यक्रम व्यवस्था देखी। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे हैं। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कक्षावार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले विद्यालय भारत भारती शिशु कल्याण विद्या मंदिर फतेहगढ़, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल कुटरा, बाल बिहार यूनिवर्सल जू0हा0 स्कूल कुटरा, ऑलसेंट पब्लिक स्कूल बजरिया, संविलियन विद्यालय बदनपुर राजेपुर, सीपी इंटर नेशन स्कूल, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहम्मदाबाद, म0मो0का0 बालिका इंटर कालेज, म0म0वर्मा रा0बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, एमकेएम इंटर कालेज नवाबगंज, एनएकेपी इंटर कालेज, फिरोज गांधी इंटर कालेज कमालगंज, डीएन कालेज, रोजी पब्लिक स्कूल, टीएस केके पब्लिक स्कूल विजाधरपुर, एलपीएपी जू0हा0स्कूल याकूतगंज, नारायन आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज, पं0 वंशीधर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मैकूलाल इंटर कालेज सिरौंज, आरपी इंटर कालेज, माता गोलादेवी मेमोरियल पब्लिक विद्या मंदिर कायमगंज, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कालेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर, गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर के सभी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *