शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जांच करने का निर्णय सरकार वापस लें: प्रवेश रत्न शाक्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य ने कहा कि प्रदेश शासन विभाग माध्यमिक शिक्षा को संचालित करने में बाधा उत्पन्न कर रहा है। वर्ष १९८१ से २०२० तक नियुक्त शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच करने का निर्णय हैरान कर देने वाला है, जो नियुक्तियों के नाम पर पूरे प्रदेश में भय का वातावरण उत्पन्न करना ठीक नहीं है। सरकार अपने आदेश को तुरन्त वापस ले। अन्यथा प्रादेशीय नेतृत्व के आवाह्न पर पूरे प्रदेश में पठन-पाठन बंद कर आंदोलन किया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय स्तर से कोई भी पत्रावली प्रबंधक व प्रधानाचार्य न दे। इस मौके पर जिला मंत्री अर्जुन प्रताप सिंह, शैलेन्द्र कुशवाहा, वृंदावन, शैलेन्द्र सिंह, सुब्रत शाक्य, विपिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे। मौसम खराब होने के कारण काफी पदाधिकारी बैठक में भाग न ले सकें। धन्यवाद मण्डलीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *