फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को झमाझम बारिश पूरे दिन हुई। व्यापार से लेकर आवागमन ठप्प रहा। लाखों रुपये का नुकसान रोडवेज विभाग को हुआ। पूरे दिन सवारियों के इंतजार में बसें खड़ी रही। बारिश के कारण आवागमन बंद रहा। देर शाम तक पानी बंद होने के बाद नाम मात्र को कुछ सवारियां रोडवेज बस स्टैण्ड पर दिखायी पड़ी। ऐसे में रोडवेज विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश होने की एक दो दिन होने की और संभावना जतायी गई है। आने-जाने वाली सवारियों ने अपने सभी कार्य स्थगित कर घरों में रहना पसंद किया। क्योंकि बारिश की खलल के कारण सामान लेकर घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। बारिश के कारण सामान तो भीगता साथ में मोबाइल आदि भी खराब होने की संभावना थी। जिस कारण लोगों ने आवागमन में भाग नहीं लिया। ऐेसे में रोडवेज के अलावा प्राइवेट वाहन भी बंद रहे। नगर में टेम्पो व ई-रिक्शा भी नाम मात्र को दिखे। रोडवेज विभाग को बारिश के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ। जब सवारियां ही नहीं निकली तो काफी देर से बसें चली। कुछ बसों को सवारियां न होने के कारण निरस्त किया गया। मौसम विभाग ने जारी अलर्ट करते हुए बताया कि आगे भी बारिश होने की संभावना है।
बारिश के चलते रोडवेज बसों का आवागमन रहा ठप्प, लाखों के राजस्व की हानि
