फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को पूरे दिन हुई बारिश के कारण व्यापार चौपट रहा। आवागमन बंद होने के कारण ग्राहक बाजार में नहीं दिखे। बारिश के कारण व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ा है। पूरे दिन हुई बारिश के चलते बाजार में सन्नाटा रहा। नेहरु रोड, रेलवे रोड, लोहाई रोड पर दिन में कफ्र्यू जैसा सन्नाटा दिखा। एक दो भी व्यक्ति जाते नहीं दिखे। कुछ दुकानदारों ने बारिश के कारण दुकानें तक नहीं खोली। कुछ दुकानदारों ने दुकाने खोली पर देर शाम तक कोई ग्राहक नहीं आया। ऐसे में कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर चले गये। राजमर्रा की जरुरत की चीजे भी बिकी। ऐसे में सब्जी व्यापार, कपड़ा व्यापार, किराना व्यापार एवं खाद्यान्न वस्तुएं आदि न बिकने के कारण व्यापार ठप्प रहा। खाद्यान्न वस्तुओं का मुख्य बाजार लिंजीगंज में भी संडे जैसा माहौल दिखा। बाहर के दुकानदार सामान लेने नहीं आये। ऐसे में स्थानीय लोग भी जरुरत की चीजे लेने बाजार नहीं निकले। खुले में जिनके मकान बन रहे थे। वह भी काम ठप्प रहा। राजमिस्त्री व मजदूर के कामों पर भी असर दिखायी पड़ा। मध्यम वर्ग के लोग रोज कमाते खाते है। बारिश के कारण उनका भी बजट बिगड़ा और कार्य बाधित रहा। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दो तीन दिन बारिश रहने की संभावना जतायी जा रही है। जिलाधिकारी के आदेश पर दोपहर में बारिश के चलते स्कूल कालेज बंद कर दिये गये और बच्चों की छुट्टी कर दी गई। ठीक ठाक कारोबार मेडिकल स्टोर एवं अस्पताल संचालकों का रहा। ऐसे में बीमार लोगों को दवा की जरुरत थी तो उनके व्यापार बहुत बड़ा असर नहीं दिखा। मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर बारिश का असर दिखा। जिस कारण बाजार गुरुवार को सन्नाटा रहा।
बारिश के चलते व्यापार चौपट, बाजार में पसरा सन्नाटा
