लखनऊ, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्षों की तसरी सूची जारी करते हुए फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष के पद पर चन्द्रपाल यादव के साथ ही 11अन्य जनपदों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। जारी सूची में आगरा महानगर की जिम्मेदारी चौधरी वाजिद निसार को दी गई। वहीं फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एडवोकेट को बनाया गया। फिरोजाबाद की जिला महासचिव मीना राजपूत को मनाया। महानगर अध्यक्ष राजू जर्रार व महानगर महासचिव कमलेश यादव को बनाया। इसी तरीके से लक्ष्मीधनगर को अलीगढ़, डा0 अजीत सिंह को जिलाध्यक्ष और रणवीर सिंह धनगर को मथुरा का महासचिव , जयशंकर को कौशांबी, सत्यनारायण राजभर चंदौली, प्रदीप यादव को भदोही, व्यासजी यादव को देवरिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरीके से तनवीर आलम खां को झांसी महानगर, हृदय नारायण प्रजापति को भदौही महानगर नामित किया है।
सपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी.
