
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्यायालय कर्मियों के समस्त संगठन अपनी समस्याओं के निस्तारण के प्रति शासन व न्याय प्रशासन के उदासीन रवैए का सांकेतिक विरोध करते हुए जनपद न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर पांचवें दिन भी विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष ऋषि यादव ने बताया कि काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध का आज अंतिम दिन रहा। आंदोलन के दूसरे चरण में जनपद न्यायालय के तीनो संगठन एकस्वर से 30 अप्रैल को दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जनपद प्रयागराज में महासम्मेलन में जायेंगे और वहां पर पारित ज्ञापन उसी दिन उच्च न्यायालय को सौंपेगे और अपनी मांगे रखेंगे तथा न्याय मांगेगेे।
