देश की एकता का आधार हिन्दू-मुस्लिम प्रेम: सलमान खुर्शीद.

*भाजपा लगातार बिखेरने का काम कर रही है
*4 देश की शान्ति के लिए कांग्रेस बहुत जरुरी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ ग्राम गुडेरा व कुम्हरौर पहुंचे। उन्होंने पुराने कांग्रेसयों से मिलकर विचार विमर्श किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे इंद्रभान सिंह के निवास पर जाकर परिजनों से मिले। साथ ही उन्होंने चौपाल लगाकर बूथ कमेटियों पर चर्चा की। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सलमान खुर्शीद ने अपने गृह क्षेत्र में आकर कार्यकर्ताओं से मिलना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाना है। अडानी मामले में सरकार कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता का आधार हिन्दू मुस्लिम आपसी प्रेम है। जिसको लगातार बिखरने का काम भाजपा कर रही है। किसान परेशान है। महिलाओं का सम्मान खतरे में है। देश में शांति और अमन के लिए कांग्रेस को लाना बहुत जरुरी है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी विपक्ष एकजुट हों। जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे द्वारा एकजुटता की पहल की गयी है। सभी विपक्ष एक जुट होकर साथ आयें। जिससे भाजपा का मुकाबला किया जा सके। इस मौके पर पूर्व प्रधान शिवरतन वर्मा के गांव में ठाकुर बृज किशोर सिंह द्वारा चौपाल लगाकर चुनाव चर्चा की गयी। लुईस खुर्शीद ने कहा कि अभी बहुत समय है लोग एक जुट हो जायें। जिससे भाजपा का कड़ा मुकाबला किया जा सके। नहीं तो आने वाला समय बहुत दुखदायी हो जायेगा। इस मौके पर अनिल मिश्रा, शकुंतला देवी, अंकुर मिश्रा, फरीद चुकताई मौजूद रहे। सलमान खुर्शीद का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *