समृद्धि न्यूज़: पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन रिजर्व पुलिस लाइन एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच हुए विवाद को लेकर सुलह करायी गई । जिसमें महिला थाना से 09, परिवार परामर्श केन्द्र से 07, थाना गंगाघाट, थाना सोहरामऊ व थाना अचलगंज से 02-02, थाना बांगरमऊ, थाना अजगैन व थाना सफीपुर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में राम सनेही यादव, राजेन्द्र सिंह सेंगर, डा0 शशि रंजना अग्निहोत्री, डा0 मनीष सिंह सेंगर, डा0 एस.के. पाण्डेय, संजय चौरसिया, अबसार अली व डा0 सगीर अहमद एवं सहयोगी स्वास्तिक मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह, व पुलिस टीम से निरीक्षक संतोष कुमारी सिंह, महिला थानाध्यक्ष अर्चना, म0उ0नि0 भागीरथी, म0उ0नि0 मिथिलेश कुमारी,म0हे0का0 उपासना, म0का0 पूजा शर्मा, म0का0 लक्ष्मी सिंह, म0का0 शकुंतला, म0का0 सोनी मिश्रा, म0का0 पूजा यादव, म0का0 राधिका यादव, म0का0 कु0 विमल, म0का0 सेविका, म0का0 साधना, म0का0 अंजुला, म0का0 प्रीती का विशेष योगदान रहा।
25 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी
