*कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन के आवास पर रोजा अफ्तार का हुआ आयोजन
*4अफ्तार में पहली बार कांग्रेसी एक साथ दिखे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन के रोजा अफ्तार में शिरकत करने पहुंचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रोजा अफ्तार कर पत्रकारों से रुबरु हुए। घेरशामू खां स्थित आफताब हुसैन के निवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा सरकार संसद में किसी विषय पर चर्चा नहीं होने दे रही है। संसद में न बजट पर चर्चा हुई न मूल मुद्दों पर चर्चा हुई और न ही कांग्रेस को इन मुद्दों पर चर्चा करने दे रही है। राजनीति विध्वंश के चलते आपसी मतभेद इतने उभरकर आ रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण राहुल गांधी पर आरोप लगाना है। हम आरोप का जवाब कानूनी कार्यवाही के तहत देंगे। जिसकी सुनवाई १३ अप्रैल को होनी है। सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है केवल तेज गति से घर खाली कराने के लिए राहुल गांधी के पीछे पड़ी है। कांग्रेस व्यापक आंदोलन चलाकर सच्चाई को सामने लाना चाहती है। सरकार अडानी मुद्दे पर जवाब न देकर जनता का ध्यान भटका रही है। अडानी को किस आधार पर इतनी सुविधायें दी गयी हैं। रोजा अफ्तार में हाफिज मोहम्मद अरशद ने नमाज अदा करायी। इस मौके पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, शकुंतला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, अनिल मिश्रा, अंकुर मिश्रा, शुभम तिवारी, जीतू मिश्रा, राकेश सागर, ऊषा दुबे, वाहिद अली, पप्पन मियां वारसी, फरीद चुकताई, वसीमुज्जमा खां, सैफ हुसैन, फरियाव खान, तारिक वशीर, नफीस हुसैन, अम्बार अली, शादाब हुसैन, मुमतियाज हुसैन, साबिर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
अडानी मुद्दे पर सरकार जनता का ध्यान भटका रही है: सलमान खुर्शीद
