Headlines

अयोध्या की रामलीला का भूमि पूजन संपन्न

अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। सोमवार को अयोध्या की रामलीला का भूमि पूजन संपन्न हो गया जिसमें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और विशेष अतिथि राजीव कुमार ने किया।अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) तथा फाउंडर महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि आज अयोध्या की रामलीला के छठे संस्करण के भूमिपूजन का अध्ययन पूरा हुआ है।हमारे लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि अयोध्या की रामलीला को इतने बरस हो गए हैं और पता ही नहीं चला।अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम और भगवान बजरंगबली के आशीर्वाद से संपन्न होती है।फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि अयोध्या की रामलीला आज विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है और इसे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बनाया है। हमारा अयोध्या की रामलीला करने का एक ही उद्देश्य रहता है कि जो राम भक्त घर बैठ कर देखते हैं उनको एक सुंदर रामलीला दिखाएं।हर वर्ष हमारी कोशिश रहती है कि अयोध्या की रामलीला को और अच्छे से अच्छे रुप में दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला को पिछले साल 36 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अपने घरों में बैठकर देखा था।अयोध्या की रामलीला का जन्म कोरोना काल में हुआ था जिसकी अनुमति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी थी।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यह एकलौती रामलीला हुई थी जिसे कोरोना काल में हर वर्ष दूरदर्शन दिखाता है और इस वर्ष भी दूरदर्शन दिखा रहा है।हर वर्ष की भांति अयोध्या की रामलीला का इस वर्ष छठा संस्करण तीन अक्टूबर से 12 अक्टूबर को पूरा होने जा रहा है जिसमें देश भर की कई नामचीन हस्तियां अयोध्या की रामलीला देखने भगवान राम के जन्म भूमि अयोध्या में पधारेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *