जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग बढ़पुर बना विजेता

बालिका वर्ग मोहम्मदाबाद टीम ने 2-० से बढ़पुर टीम को हराया
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर किया। समस्त विकास खण्ड क्षेत्रों से बालक एवं बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बढ़पुर और मोहम्मदाबाद की टीमों के बीच हुआ। बालक वर्ग बढ़पुर ब्लाक की टीम ने 2-1 से मोहम्मदाबाद को पराजित किया। बालिका वर्ग मोहम्मदाबाद टीम ने बढ़पुर ब्लाक की टीम को 2-० से शिकस्त देकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अभिषेक शाक्य, देवेश, शैलेन्द्र कनौजिया एवं आभा ने निभाई। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने विजेता टीमों के खिलाडिय़ों का मैडल पहनाकर पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर कुलदीप यादव, अरुण यादव, दुर्गा वर्मा, अंकित कुमार, अवधेश आदि लोगों ने व्यवस्था देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *