नागरिकों ने पकड़ा बाइक चोर, पीआरओ की फटकार पर चेती पुलिस.

*कई घंटे बाद मुकदमा दर्ज होने की खबर, पुलिस चाहे तो हो सकता वाहन चोर गिरोह का खुलासा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बाइक चोरी की घटनाओं के बारे में कई बार शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। एसपी के पीआरओ की फटकार पर पुलिस हरकत में आयी। वहीं स्थानीय लोगों ने चोरी की योजना बनाते चार लोगों को पकड़ लिया। जिसमें से तीन भाग गये व एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिर भी उस किशोर को शाम तक नवनिर्मित थाना कादरीगेट में बैठाये रखा गया। कई घंटे बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष से कार्यवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
पुलिस की लापरवाही के चलते बाइक चोर गिरोह हर रोज किसी न किसी घटना को अंजाम दे ही देता है। इस गिरोह में अधिकांश नाबालिक किशोर शामिल है। पकड़े किशोर ने बताया कि उसके साथ कई किशोरों से यह काम कराया जाता है और बाइकें चुरवाई जाती है। पता चला है कि पकड़े किशोर का मामा वाहन चोर गिरोह का सरगना है। इतना सबकुछ मालूम होने के बावजूद भी कादरीगेट थाना पुलिस घंटों हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। देर शाम पूछे जाने पर खुलासे में लगा हूं जबाव देकर थानाध्यक्ष ने फोन काट दिया। पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज हो जाने की बात कही। कुल मिलाकर कहा जाये तो वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने के लिए पुलिस रुचि नहीं दिखा रही है। यदि थोड़ी सी मेहनत कर ली जाये तो वाहन चोर गिरोह का खुलासा हो सकता है। कादरीगेट क्षेत्र के नागरिकों ने यह भी बताया कि कई बार बाइक चोरी की शिकायतें लेकर वह पुलिस के पास गये, लेकिन वहां से उन्हे चलता कर दिया गया। जिससे प्रतीत हो रहा है कहीं न कहीं पर कुछ गड़बड़ जरुर है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *