किशोरी को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उससे नगदी व जेवरात ले लेने और दुष्कर्म करने के मामले में पीडि़ता के पिता ने थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्रापहाड़पुर निवासी पीडि़त पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में दर्शाया कि गांव का ही निवासी अरमान खां पुत्र मुख्तियार खां बहला-फुसलाकर भगा ले गया। वह अपने साथ 60 हजार रुपये व जेवरात लेकर गयी थी। मुख्तियार से पूछने पर उसने गाली-गलौज किया और बताने से मना कर दिया। रिपोर्ट लिखाने की बात पर पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर गुमटी नगला के पास छोड़ दिया। उसके पास से नगदी व जेवरात छीन लिये। अरमान ने दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरमान, मुख्तियार, चांद मिया के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *