दबंग नहीं उठाने दे रहे गेहूं, शिकायत एसडीएम से

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर में घुसकर दबंगों द्वारा भद्दी-भद्दी जाति सूचक गालियां देने व गेहूं की फसल न उठाने देने के संदर्भ में एसडीएम से शिकायत कर पीडि़त ने कार्यवाही कर न्याय दिलाये जाने की मांग की।
थाना मेरापुर के ग्राम अर्जुनपुर निवासी किशन पाल पुत्र मुंशीलाल कठेरिया ने की शिकायत में दर्शाया कि १२ अप्रैल को शाम के समय मैं व मेरी पत्नी उर्मिला, पुत्र विजनेश खेत में गेहूं काट रहे थे और मेरी नातिन घर पर अकेली थी, तभी पंडित छोटेलाल पुत्र वंशीधर, अनूप पुत्र सत्यप्रकाश, विपनेश पुत्र रघुनन्दन, सुखवीर पुत्र रामस्वरुप, बन्टू पुत्र राजेन्द्र व रामकुमार पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी अर्जुनपुर व उनके साथ दो अज्ञात वर्दीधारी मेरे घर पर आये और कुंडी बजायी और मेरे बारे में पूछा। मेरी नातिन ने कुंडी नहीं खोली। तो घर के अंदर पीछे के रास्ते से घुस आये और जाति सूचक व गंदी-गंदीगालियां दी। उसके बाद खेत पर आकर मुझे व मेरी पत्नी व पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां दी और कहा कि गेहूं नहीं उठाने देंगे। जो भी गेहंू काटे है वह खेत पर पड़े है और उसमें दबंगों ने पानी छोड़ दिया है। पीडि़त ने दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *