फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम करनपुर गंगतारा निवासी सर्वेश पुत्र बाबूराम उम्र ५० वर्ष गांव के ही युवक रघुवीर पुत्र रामसरन उम्र ३० वर्ष बाइक से मजदूरी कर वापस जा रहे थे। ग्राम हथियापुर के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार शादाब पुत्र मुन्नालाल उम्र 22 वर्ष, हिमांशु उर्फ ईशू उम्र 20 वर्ष पुत्र महेश की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें सर्वेश व साथी रवि व दूसरी बाइक सवार ग्राम मंझना निवासी शादाब व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने सभी चारों घायलों को सीएचसी बरौन में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सर्वेश पुत्र बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक सर्वेश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो बाइकों की भिड़ंत में एक मजदूर की मौत, तीन घायल
