फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सट्टे की खाईवाड़ी करते एक युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ लिया था। थाना मऊदरवाजा के उपनिरीक्षक अवधेश अवस्थी ने पक्का पुल चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर देशी शराब के ठेके के निकट गली से एक युवक को सट्टे की खाड़ी करते गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रजत वर्मा पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार वर्मा निवासी कूंचा भवानीदास कोतवाली फर्रुखाबाद बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 320 रुपये की नगदी व पेन डायरी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया।
