गैर जमानती वारंट के मामले में फतेहगढ़ उपनिरीक्षक न्यायालय में तलब.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैर जमानती वारंट तमिला कराने के मामले में उपनिरीक्षक ने क्या प्रयास किया, इस संदर्भ में विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाल को न्यायालय में तलब किया है।
अभियुक्त खुशबू पत्नी स्वर्गीय सुमित निवासी नौगामा कैंट कोतवाली फतेहगढ़ के विरुद्ध गैर जमानती वारंट पर उप निरीक्षक माता प्रसाद द्वारा 12 अप्रैल 2023 को आख्या प्रेषित की गई। एनबीडब्ल्यू वारंट की तामील उसके द्वारा कराई गई। अभियुक्त खुशबू हाल निवासी मसेनी चौराहा कोतवाली फतेहगढ़ किराए के मकान में उसकी मां रहती है। खुशबू किसी कंपनी में बाहर मजदूरी करती है। खुशबू की मां को बताया गया कि न्यायालय में उसे हाजिर कराएं। उपनिरीक्षक की मुलाकात आरोपी की मां से हुई, परंतु संबंधित उपनिरीक्षक द्वारा उसका पता लगाने के लिए क्या पूछताछ की गई अथवा खुशबू के मोबाइल नंबर से उसका पता लगाने की कोशिश की गई हो ऐसा कुछ स्पष्ट नहीं होता है। उपनिरीक्षक माता प्रसाद अगली तिथि पर जीडी खुशबू के प्रति जारी किए गए वारंट के तमिल के लिए गया था और उसके पश्चात जीडी से उनकी थाने में आमद हुई थी, उन दोनों जीडीओ की प्रति प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ से प्रमाणित कर स्वयं व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित 21 अप्रैल को हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *