नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम दुबे ने चैयरमैन पद पर अपनी पत्नी के लिए सपा से मांगा टिकट.

*पार्टी जिला अध्यक्ष को सौंपा आवेदन

फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। नगर पालिका चुनाव का शंखनाद होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के कद्दावर नेताओं वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी जिला अध्यक्षों को अपनी-अपनी दावेदारी हेतु प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कर्मठ पदाधिकारी नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने भी अपनी धर्मपत्नी को नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु सपा से टिकट दिए जाने हेतु जिलाध्यक्ष को आवेदन पत्र सौंपा है।
आपको अवगत कराते चले की फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद का आरक्षण सामान्य महिला के लिए होते ही नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की सभी राजनैतिक पार्टियों में दावेदार भी काफी नजर आ रहे हैं वही समाजवादी पार्टी से फर्रुखाबाद अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की काफी लंबी फेहरिस्त नहीं है। समाजसेवी,समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष व बैनामा लेखक/कातिब् , फर्रुखाबाद के उत्थान के लिए सदैव संघर्ष करने वाले नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने अपनी पत्नी अमिता दुबे के लिए समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए आवदेन किया हैं,वहीं चुनाव को लेकर नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि अमिता दुबे हर दृष्टि से फर्रुखाबाद चैयरमैन के लिए उपयुक्त प्रत्याशी है, मैंने अपनी पत्नी को फर्रुखाबाद पालिका अध्यक्ष के लिए समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने हेतु आवेदन किया है।
नंदकिशोर दुबे वन्देमातरम ने बताया कि फर्रुखाबाद नगरपालिका के चुनाव में ब्राह्मण वोट की भूमिका सदैव तय करती हैl फर्रुखाबाद का चेयरमैन कौन बनेगा इसीलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष पद का आवेदन किया और उनका कहना हैं कि यदि सपा से टिकट मिलती हैं तो जीत भी हमारी पक्की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *