फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने विधायक अमृतपुर द्वारा क्षत्रिय समाज के बारे में की गई टिप्पणी के मामले में अब भी काफी संवेदनशील है। सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर व उनके समर्थकों ने कहा कि 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बद्री विशाल डिग्री कालेज में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप को मल्यार्पण करके क्षत्रिय समाज से माफी मांगे। अन्यथा की स्थिति में क्षत्रिय समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं विधायक अमृतपुर की होगी। इस संदर्भ में कादरीगेट थाने में दिये गये एक पत्र में कहा कि महात्मा ज्योतिबावाई फुले की जयंती कार्यक्रम में विधायक अमृतपुर ने ठाकुर और सिंह के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की थी। उसको लेकर समाज की बैठक हुई। जिसमें बद्री विशाल वाले कार्यक्रम में विधायक अमृतपुर को बुलाने का मसौदा तय हुआ। पत्र पर बृजेश सिंह, सोनू, शिवम राठौर, विपिन सिंह, विनोद सिंह, विनय प्रताप, प्रभात सिंह, शिवांग सिंह व करणी सेना के अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किये है।
विधायक अमृतपुर महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होकर मांगे माफी.
