बाबा साहब की जयंती पर बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम किये। नगर के नरकसा में हुए कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने बाबा साहब, गौतमबुद्ध, महात्मा ज्योतिवाबाई फुले और माता सावित्रीबाई फुले का स्वरुप धारण किया और समाज को उनके विचारों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में चन्द्रप्रकाश, रंजीत सिंह, अरविन्द, राजीव, अनुज कौशल के नाम प्रमुख रुप से शामिल है। यह जानकारी रंजीत सिंह व अरविन्द सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *