दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति को पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने घर में घुसकर दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
दी गई तहरीर में पीडि़ता अनीता उपाध्याय पत्नी कुलदीप उपाध्याय ने दर्शाया कि 11अप्रैल को शाम के समय अनुज तिवारी, दीपक तिवारी पुत्रगण रामनारायण तिवारी निवासी खतराना अपने दो तीन साथियों के साथ आये और दरवाजे पर खड़े पति कुलदीप उपाध्याय को गाली-गलौज कर मारने-पीटने लगे। पीडि़ता अपने पति को बचाने आयी तो दबंगों ने गाली-गलौज किया व घर में घुसकर मारपीट की और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अनुज तिवारी व दीपक तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *