
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कारागार में बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। जेलर अखिलेश कुमार, चिकित्साधिकारी विजय अनुरागी, उपजेलर अखिलेश मिश्रा, सरोज देवी, कृष्णा कुमारी, राकेश बाबू, प्रेम बाबू, राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, संजय कुमार, सोनू कुमार, नीरज कुमार, नगमा, रजनी, जोली, हेमलता, शियादुलारी, बंदियों ऋषिपाल, अमन, अमित, पवन आदि ने माल्यार्पण किया। जेल अधीक्षक ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
