
*पॉजिटिव मरीजों को किया गया होम क्वारंटाइन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिले में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। विभिन्न स्थानों पर हुए टेस्ट में 4 नये केस मिले। वहीं सदर कोतवाली में 6 पुलिसजनों के पॉजिटिव निकलने की जानकारी मिली हैै। वहीं पुलिस लाइन में दो पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव होने की अधिकृत जानकारी है। कुल मिलाकर अब जिले में कोरोपा पॉजिटिव लोगों की संख्या 12 हो गई। लगातार मौसम के बदलाव के साथ बढ़ रहे कोरोना से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरे गहरी होने लगी है।
शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार एक केस नेकपुर चौरासी, दो पुलिस लाइन, चौथा केस आवास विकास में पाया गया। कोतवाली सदर में 6 कोरोना पॉजिटिव निकलने की जानकारी प्राप्त हुई। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस तरीके से कुल केस 12 हो गये है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले अगर नहीं थमे तो चुनाव के समय में चिंता और भी गहरी हो जाने की संभावना बनी है। वहीं सीएमओ का कहना है कि सावधानी बरते, मास्क अवश्य रुप से लगाये। सेनिटाइजर का प्रयोग करें, हाथ न मिलाये, भीड़ में न जाये। जहां तक हो सके बाहर वस्तुओं का सेवन न करें। अपनी सावधानी ही अपनी सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि सभी पॉजिटिव पाये जाने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया।
