योगी बनकर भीख मांग रहे थे 3 मुस्लिम, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया

कासिमाबाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मठ योगी बन भेष बदलकर भीख मांगना मुस्लिम समुदाय के तीन लोगों को शुक्रवार को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया।  सुकहा गांव में शुक्रवार को भगवा वस्त्र पहन कर सारंगी लेकर योगी साधू के भेष मुस्लिम समुदाय के तीन लोगों को भीख मांगना भारी पड़ गया। जब ग्रामीणों को इन लोगों पर संदेह हुआ, तो उन्होंने तुरंत उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया जिससे वह घबरा गये और ग्रामीणों से उलझ गए। ग्रामीणों ने तीनों व्यक्तियों को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति संदिग्ध है। पुलिस ने जब उनकी गहन जांच की गई,तो पता चला कि ये सभी व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से संबंधित हैं और हिंदू बनकर भीख मांग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *