नेशनल अचीवमेंंट सर्वे व निपुण असेसमेंट टेस्ट कराने के संबंध में बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नेशनल अचीवमेंट सर्वे/निपुण असेसमेंट टेस्ट 2024-25 कराने हेतु बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने निर्देशित किया कि जिला विद्यालय निरीक्षक जिले के सभी 405 स्कूलों में 25029 बच्चों को प्रत्येक शनिवार परीक्षा की प्रैक्टिस कराये। बी0एस0ए0 ने बताया कि उनके सभी स्कूलों में प्रैक्टिस हो रही है। डीएम ने प्रैक्टिस की मॉनिटरिंग के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिये निर्देशित किया। डीएम ने बी0ई0ओ0 द्वारा शिक्षा की गुड़वत्ता पर ध्यान न दिये जाने पर नाराजगी जताई व निर्देशित किया कि सभी ए0आर0पी0 अपने क्षेत्र के विद्यालयों में खुद जाकर पठन पाठन करेगे। बी0ई0ओ0 महीने में कम से कम 30 विद्यालयों में पढ़ाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बीईओ महीने में कम से कम 30 विद्यालयों में पढ़ाये: डीएम
