गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपने आदर्शों एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण भारत में ही नहीं विदेशों में प्रसिद्ध बच्चों के प्रिय भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर अशोक कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, प्रबंधक प्रमोद कुमार अग्रवाल, राजीव मोहन पांडे, सुशील अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य डॉ0 लकी चावला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वरचित गान पलक सिंह, अनन्या पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। राजस्थानी गीत परिणीता कटियार, इशिका साध, आकृति अग्निहोत्री तथा आरोही अग्निहोत्री ने प्रस्तुत का सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी की झांकी प्रस्तुत की। नई ऊर्जावान पीढ़ी ने पोम पोम नृत्य प्रस्तुत कर सभी में जोश भर दिया। सभी अभिभावकगणों ने मेले का लुफ्त उठाया। बाल दिवस पर विद्यालय में मेले का आयोजन किया गया। छात्रों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। छात्रों ने पानीपुरी, चाट, पापड़ी, केक, मोमोस, चाउमिन, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, छोले कुलचे आदि स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए। कुछ छात्रों ने मनोरंजन खेल भी रखें। प्रधानाचार्य डॉ0 लकी चावला ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के दौरान अर्जित किया गया ज्ञान एवं कौशल जीवन के कठिन रास्तों में सदैव सहायक होता है। डायरेक्टर राजीव मोहन पांडे ने अशोक कुमार अग्रवाल को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *