अनंत पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर हुई प्रतियोगितायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अनंत पब्लिक स्कूल हाता करम खां में बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाये। चेयरमैन अंचल मणि त्रिपाठी के निर्देशन में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस के उपलक्ष्य में जानकारी दी और कहा कि इस दिवस को पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, क्योंकि पं0 जवाहर लाल नेहरु बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। उन्होंने अपने जन्मदिन को बच्चों को समर्पित करते हुए इस दिवस को बाल दिवस के रुप में मनाने का प्रधानमंत्री रहते हुए निर्णय लिया। तब से यह दिवस बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है और प्रत्येक १४ नवम्बर को बाल दिवस के रुप में चाचा नेहरु को याद किया जाता है। बच्चों ने मैक्रोनी, पास्ता, पापड़ी, समोसा, पेप्सी, पैटीज व खिलौनों की दुकान लगायी। अध्यापिकाओं द्वारा सहयोग किया गया। उप प्रधानाचार्य अल्का ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शिक्षिका सोविया, नेहा, दीक्षा, रोशनी, आदित्य, अमन, अरुण आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *