
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी ने जिले की सात नगर पंचायत व दो नगर पालिकाओं में से मात्र शमशाबाद नगर पंचायत के प्रत्याशी को हरी झंडी दे दी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी की पत्नी जोया फारुकी को हरी झण्डी दे दी। हमारे संवाददाता को फारुकी ने बताया कि लिखित रुप से घोषणा नियमानुसार की जायेगी, लेकिन हाई कमान का आशीर्वाद हमें प्राप्त हो गया है और हमसे चुनाव में लगने को कहा है। फिलहाल इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
