कुल मरीजों की संख्या हुई 120, अब भी चेत नहीं रहे नागरिक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोरोना जनपद में लगातार पैर पसारता चला जा रहा है। विभिन्न अस्पतालों में हुए टेस्टों में शनिवार वार को 12 नये मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिनमें से दो को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांकी होम आइसोलेशन में है व 3 मरीज अंडर टे्रसिंग चल रहे है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब तक जिले में 79 सैम्पल लिये गये। जिनमें 56 एंटीजेन व 23 आरटीपीसीआर मरीज रहे। इनमें से कुल 120 मरीज पॉजिटिव निकले। बढ़ती हुई कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए नागरिकों में उस तरफ कोई जागरुकता नहीं दिखायी दे रही है। लोगों ने मास्क पहनना अथवा अन्य आवश्यक सावधानियां बरतना अभी तक शुरु नहीं किया है और न ही प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की गाइड लाइन जारी की गई है। जिस कारण से कोरोना की लहर तीव्र होने के आसार बनते जा रहे हैं।
जिले में सनी बैग को मिले कोरोना के 12 मरीज
