भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व महिलाओं ने नगर में कलश यात्रा निकाली। जिसमें नगर के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज नगर में आज महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकल गई। जो कि कमालगंज फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज से लेकर तपस्वी बाग, शिव मंदिर तक निकाली गई। जिसमें महिलाएं नगर के मुख्य मार्ग में रोड पर पंक्तिबद्ध चलती हुई दिखाई दीं। श्याम सहयोगी एवं कल्लू माहेश्वरी, पवन महेश्वरी एवं नगर के अन्य लोग साथ में चलते हुए व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए दिखाई दिए। कमालगंज नगर में नवनिर्मित गेस्ट हाउस जो कि फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज के नजदीक बनाया गया है उसमें भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इसीलिए नगर की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई है। जिसमें नगर के लोगों द्वारा बढ़-चढक़र भाग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *