कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को कमालगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मौलवियों तथा आचार्य, पुजारी के अलावा नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। एसडीएम अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने सभी पर त्योहार तथा शेखपुर में होने वाले उर्स लेकर बातचीत की। बताते चलें कि पिछले साल उर्स में झूले को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते अब प्रशासन सजग है। वहीं एसडीएम सदर रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। आजकल जिसको देखो वही सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला देता है। इससे सभी लोगों को बचाना चाहिए। यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेला में होने वाले आयोजनों को लेकर कहा की हम सब लोग अपने-अपने बच्चों के समझाएं कि वह मेले में जाकर लड़कियों और औरतों पर छींटाकशी करें जिसे कोई भी वाद विवाद की स्थिति पैदा हो इस बात का सभी लोग विशेष ध्यान रखें तथा डीजे वाले डीजे बजाने पर जरा ध्यान दें डीजे का बेस कम रखें ताकि लोगों को परेशानी ना हो वही मस्जिदों के वॉल्यूम की आवाज कम करने की भी दिशा निर्देश दिए गए तथा जो मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर लगा रखे हैं उनको नीचे करने के लिए भी कहा गया इस मौके पर एसडीएम सदर रजनीकांत शिव अमृतपुर रविंद्र नाथ राय अंडर ट्रेनिंग का अजय वर्मा थाना अध्यक्ष अनुराग मिश्र मौलाना मुबीन मोहर्रम कमेटी से वसीम धीरज नाथ शुक्ला राजबहादुर चौरसिया गणेश समिति अध्यक्ष अमित गुप्ता चंदन गुप्ता शाहिद तमाम लोग मौजूद रहे।
