युवजन सभा की बैठक में नये वोट बढ़वाये जाने पर दिया गया जोर

लोहिया वाहिनी की बैठक आज फिर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन युवजन सभा एवं लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में मुख्य एजेंडा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा वोटर लिस्ट में नए नाम बढ़़वाने एवं किसी भी प्रकार का वोटर लिस्ट में संशोधन करने हेतु निर्देशित किया गया। युवजनसभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव एवं लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी का संगठन विस्तार करते हुए अंकज यादव को युवजनसभा में जिला उपाध्यक्ष एवं बलराम सिंह को लोहिया वाहिनी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इन सब के साथ निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से पद मुक्त करने के भी निर्देश अपने-अपने जिला महासचिव को दिए। इस अवसर पर रामपाल यादव, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, बलराम सिंह यादव, श्याम सिंह, प्रवेश कटियार, अरविंद कुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, शिव प्रकाश, डॉ0 धर्मेंद्र कुशवाहा, विनीत परमार, अमन चतुर्वेदी, कौशलेंद्र उर्फ पिंटू यादव, पुष्पराज परमार, पंकज यादव, राहुल माथुर, नागेंद्र यादव, मोहित यादव, अभय यादव, अंकुल यादव, विक्रम सिसोदिया, मुजीब उल हसन, अर्चित मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, गौरव राजपूत, धीरज राजपूत, रजनीश यादव, अरविंद शर्मा, यतिन पाल, विनीत परमार, अतुल खटीक आदि लोग मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार लोहिया वाहिनी की बैठक ९ दिसम्बर को सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पुन: होगी। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *