संत सियाराम बाबा की सेहत में सुधार

संत सियाराम बाबा के भक्तों के लिए एक राहत भरी खबर है। संत सियाराम बाबा की सेहत में सुधार आया है और सेवादारों ने उन्हें चाय-बिस्किट भी खिलाया है। इस दौरान उन्होंने आश्रम के सेवादारों से कुछ देर तक चर्चा भी की है। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में नर्मदा नदी के किनारे भट्टयान गांव के आश्रम में रहने वाले संत सियाराम बाबा बीते कुछ दिनों से बीमार हैं। संत सियाराम बाबा के हजारों लाखों भक्त हैं जो बाबा की तबीयत खराब होने के बाद से उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। खरगोन सीएमएचओ डॉ. एमएस सिसोदिया ने बताया कि संत श्री के स्वास्थ्य में सुधार आया है और उन्हें लिक्विड दिया जा रहा है। डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ संत सियाराम बाबा के भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है जो खिड़की से व बाहर लगी एलईडी स्क्रीन पर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं भक्त आश्रम में ही बाबा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए भजन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *