दर्जनों लोगों को घायल करने वाला पकड़ा गया तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आखिरकार दर्जनों लोगों को घायल करने वाला आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया। तेंदुआ पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जसमई के मजरा मटा मड़ैया व खतबापुर गांव में सोमवार सुबह से दहशत मचाये तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया। कानपुर से आयी टीम ने तेंदुए को पकडऩे के कई जगह पिंजड़ा लगाया। उसके बाद टीम कई तेंदुए को पकडऩे के लिए लगायी गई। घटना की सूचना पर डीएम डा0 संजय सिंह ने पहुंचकर जायजा लिया और तेंदुए को जल्द पकडऩे के आदेश दिये थे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को बेहोश किया और ंिपंजड़े में डाल दिया। तेंदुआ पकड़े जाने की खबर मिलते ही मौके तेंदुआ देखने वालों की भीड़ लग गयी। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *