फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद कानपुर मण्डल द्वारा एक दिवसीय धरने का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मण्डल कार्यालय पर किया गया। मुख्यमंत्री सम्बोधित १८ सूत्रीय ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा। धरना के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक डा0 अंगद सिंह, प्रदेश परामर्शदात्री समिति प्रमुख डा0 वीरेन्द्र देव चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, प्रदेश महामंत्री संदीप चतुर्वेदी कुमार चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 गिरीश मिश्रा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। प्रदेश महामंत्री संदीप कुमार चतुर्वेदी ने मांग पत्र को पढक़र सुनाया और मुख्यमंत्री सम्बोधित मांग पत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ मांगों को तत्काल पूर्ण कराने का भी आश्वासन दिया। संदीप कुमार चतुर्वेदी ने सभी का आभार जताया। कुछ जनपदों के जिलाध्यक्षों को लेकर उनके जिले की समस्याओं हेतु संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ वार्ता की। जिस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने लम्बित एरियर भुगतान, बोर्ड परीक्षा केंद्रों के विद्यालयों के पारिश्रमिक भुगतान, आउटसोर्सिंग से चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मानदेय भुगतान आदि हेतु तत्काल संबंधित पटल सहायकों को उक्त समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर मण्डलीय अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, मण्डलीय महामंत्री प्रेमनारायण सिंह राजपूत, मण्डलीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, डा0 हेमराज सिंह गौड़, डा0 मनप्रीत सिंह, डा0 धर्मेन्द्र अवस्थी, फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुनील मिश्रा, डा0 योगेन्द्र सिंह तोमर व अन्य जनपदों के जिलाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य परिषद ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
