तीन सौ लीटर कच्ची शराब सहित दो गिरफ्तार.

*पुलिस ने मौके पर 500 लीटर लहन किया नष्ट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार चौबे, अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद, उपनिरीक्षक विश्वनाथ आर्य, उपनिरीक्षक मोहित मिश्रा, उपनिरीक्षक संजय कुमार मौर्या व हमराहियों ने ग्राम तकीपुर में छापामारी कर चौहान उर्फ चौबे पुत्र जुगल किशोर, राजू पुत्र कालीचरन निवासी तकीपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अभियुक्तों की निशानदेही पर 300 लीटर कच्ची शराब व अवैध शराब निर्मित करने के उपकरण बरामद हुई। मौके पर 500 लीटर लहन बरामद हुई उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि चौबे पर 8 मुकदमे दर्ज है। वहीं आरोपी राजू पर 3 मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *