शान-ओ-शौकत के साथ पहलवान शाह व रखा वाले बाबा के उर्स का आगाज.

*दरगाह प्रांगण में लगा मेला, मुकामी व बहरुनी अकीदतमंदों की लगी भीड़
*रुहानी कब्बालियों से अध्यात्मिक हो गया माहौल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
दरगाह हजरत सैयद पलवान शाह रहमतुल्लाह अलैह व रखा वाले बाबा हाजी खुदा बख्श शाह रहमतुल्लाह अलैह का 124वां सालाना उर्स का आगाज शान-ओ-शौकत के साथ हुआ। उर्स परिसर में मेला लगा। दुकाने सजायी गई। बच्चों के झूले लगाये गये। वहीं देर रात तक सूफियाना कब्बाली से माहौल अध्यात्मिक हो गया। दूरदराज से बड़ी संख्या मे अकीददमंदो और जायरीनो की आमद दरगाह शरीफ में होती रही।
फतेहगढ़ स्थित रखा दरगाह में प्रांत ही नहीं बल्कि गैर प्रांत के अकीदमंतों ने बड़ी तादात में पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेंका व चादरपोशी कर मन्नते मांगी।
दरगाह के सज्जादानशीन अब्दुल हक ने बताया कि ये दरगाह कौमी एकता की प्रतीक है, यहांं सभी धर्मों के अकीददमंद पहुंचते है और मन्नते मांगते है। यहां गंगाजमुनी तहजीब देखने को मिलती है। मेले में चादर जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में युवा कमेठी और पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये। मेले में रामदासब, प्रमोद गुप्ता, संतोष चंद्रा, विकास यादव, अहमद, तालिब, मोहित खन्ना, गोपाल, आनंद, विशाल, मज्जू, ताजुद्दीन, भूपेंद्र, इंद्रजीत, फरान, नन्हे, दिलीप, रविन्द्र, विजय, पप्पू, टिंकू, सद्दाम, राजीव, अंकित, ब्रह्मानद, रवि यादव, टीटू, नसीम, रहीश पाल, कुशल, सोमेश शाक्य, अफजल सहित बड़ी तादात में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *