दक्षिण कोरिया प्लेन क्रैश में 176 की मौत

अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक

साऊथ कोरिया में भयानक विमान हादसे ने सबको चौंका दिया है. दक्षिण कोरिया के मुआन में जेजू एयर फ्लाइट हादसे शिकार तब हो गई, जब वह लैंड होने का प्रयास कर रही थी. इस प्लेन में सवार लोगों के मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. दक्षिण कोरिया की फायर फाइटिंग एजेंसी के मुताबिक विमान में सवार 181 लोगों में से 176 की मौत हो चुकी है और 3 लोग लापता हैं. दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब 175 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, दक्षिण जिओला प्रांत के मुआन काउंटी के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया. हादसे की जारी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेन हवाई पट्टी पर बिना लैंडिंग गियर खोले ही उतरा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *