समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को संभल का करेगा दौरा

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को संभल का दौरा करेगा. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल कल 12 बजे संभल पहुंचेगी. संभल जामा मस्जिद हिंसा में मारे गए युवाओं के परिजनों से मुलाकात करेगा और 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी देगा.

प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं ये लोग

प्रतिनिधि मंडल में सांसद हरेंद्र मलिक, रुचि वीरा, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, नीरज मौर्य और विधायक इकबाल महमूद,  पिंकी यादव और कमाल अख्तर शामिल हैं.  सपा जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा 24 नवंबर को संभल में जो हिंसा हुई थी, उसमें मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए अखिलेश जी ने वादा किया था. पहले भी ये प्रतिनिधि मंडल आना था, लेकिन प्रशासन ने नहीं आने दिया था. अब प्रतिनिधि मंडल आ रहा है. प्रतिनिधि मंडल की तरफ से  पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए का चेक दिया जाएगा. पीड़ित परिवारों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मिलेंगे, हालांकि वे बाद में मिलने आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *