इंडियन नर्सरी संगठन की जिला इकाई गठित, कश्मीर सिंह बने जिलाध्यक्ष

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। इंडियन नर्सरी मैन संगठन की जिला इकाई का गठन सर्व सम्मति से किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी स्थित एन0के0 गेस्ट हाउस में संगठन के राष्टीय अध्यक्ष वाई0पी0 सिंह व अन्य पदाधिकारी पहुंचे। जहाँ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से फर्रुखाबाद जिला इकाई का गठन किया गया। जिला कार्यकारी में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नर्सरी व्यापारी कश्मीर सिंह को सौंपी गई। जबकि रवेन्द्र सिंह गंगवार को संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष रियाजुद्दीन, सचिव स्वदेश कुमार, संयुक्त सचिव राजकुमार, सदस्य दुर्गपाल अली, हसन, दिनेश, मोहित यादव, दिनेश, सौरभ आदि को बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में नर्सरी कारोबारी व किसानों की समस्याओं पर अधिक बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *