लखनऊ के होटल में बेटे ने 4 बहनों और मां को उतारा मौत के घाट

लखनऊ,समृद्धि न्यूज़। नए साल की पहली सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ में एक हृदयविदारक घटना हुई है. चारबाग रेलवे स्टेशन के पास नाका थाना क्षेत्र के होटल शरणजीत में मां और 4 बेटियों की हत्या कर दी गई. हत्या करने वाला शख्त महिला का बेटा है. सभी लोग आगरा के रहने वाले थे, जो लखनऊ में नए साल का जश्न मनाने के लिए आए थे.आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला अरशद (24 साल) अपनी मां अस्मा और 4 बहनों आलिया (9 वर्ष), अल्शिया (19 वर्ष), अक्सा (16 वर्ष), रहमीन (18 वर्ष) के साथ नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए लखनऊ आया था. यहां सभी ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास नाका थाना क्षेत्र में शरणजीत होटल में कमरा लिया था.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नए साल के मौके पर एक परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. परिवार के पांच लोगों की एक साथ हत्या कर दी गई. हैरान करने वाली बात ये है कि इस वारदात को घर के ही एक सदस्य ने अंजाम दिया है. परिवार के पांचों सदस्यों का शव लखनऊ के होटल शरणजीत में मिला. आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है. हालांकि सच क्या है. इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है.

चार बहनों और मां की हत्या

आरोपी अरशद ने अपनी मां और चार बहनों, जिनमें 9 साल की आलिया, 19 साल की अल्शिया, 16 साल की अक्सा और 18 साल की रहमीन की हत्या की. इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं.

आगरा से लखनऊ पहुंचे थे

बताया जा रहा है कि अरशद अपने पूरे परिवार के साथ मंगलवार यानी कल रात को ही आगरा से लखनऊ गया था, जहां वह होटल शरणजीत में ठहरा था. होटल में ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. अरशद और उसका पूरा परिवार आगरा का रहने वाला है, जहां वह इस्लाम नगर के टेड़ी बगिया के कुबेरपुर में रहते हैं. इस घटना को लेकर डीसीपी का बयान भी सामने आ गया है.

घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी रविना त्यागी ने कहा, “आज होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा निवासी करीब 24 वर्षीय अरशद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में ही उसने हत्या की बात कुबूल की. उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी. पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *