
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनाव के चलते जिले में संभावित वीवीआईपी के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रह जाये। इसको लेकर क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस लाइन सभागार में त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और सुरक्षा घेरे को मजबूत रखने। इसके साथ ही नागरिकों के साथ व्यवहार भी सरल रखने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वीआईपी की सुरक्षा में कोई भी कमी नहीं रह जाये। जहां पर कमजोरी दिखे वहां पर अपनी जिम्मेदारी समझकर उसे पूरा करें। बताते चले कि नगर निकाय का चुनाव तेजी पकड़ रहा है। इस दौरान नगर में मुख्यमंत्री की सभा लगने की चचार्य हो रही है।
