सम्पत्तियों का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया तो उन्हें वेतन नहीं दिया मिलेगा

यूपी की योगी सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति के ऐलान को लेकर सख्त है. अब प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े टीचर्स के संपत्ति का ब्योरा बताने के लिए डेडलाइन का ऐलान हो गया है. अगर 31 जनवरी तक बेसिक से जुड़े टीचर्स ने अपनी चल-अचल सम्पत्तियों का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया तो उन्हें वेतन नहीं दिया मिलेगा. इतना ही नहीं उन टीचर्स को न तो प्रमोशन मिलेगी और न ट्रांसफर ही हो पाएगा. इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है.प्राइमरी टीचर्स के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम एक आदेश जारी किया है. उस आदेश में कहा गया है कि उ‌त्तर प्रदेश कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 के नियम 24 के मुताबिक मानव सम्पदा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में 17 दिसंबर 2024 को विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है. जिसमें चतुर्थ श्रेणी विभागीय कर्मियों को छोड़कर सभी अधिकारी, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मियों को अपनी चल-अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा मांगा गया है. 31 जनवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *