अधिवक्ताओं के साथ टाईपिस्ट, मुंशी एवं स्टाम्प वेंडर भी हड़ताल में शामिल

छिबरामऊ। अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस के खिलाफ चलाए जा रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में अब तहसील व वाह्य न्यायालय परिसर में काम कर रहे टाइपिस्ट, मुंशी व स्टांप वेंडर भी शनिवार से शामिल होंगे।
बार एसोसिएशन छिबरामऊ के सदस्य अधिवक्ताओं पर राजनैतिक दबाव में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमों से नाराज पदाधिकारियों ने 13 जनवरी से धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। समस्या का समाधान न होने पर अधिवक्ताओं ने अब पुलिस के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया और मुकदमे वापस न होने तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार से तहसील परिसर एवं वाह्य न्यायालय परिसर में कार्य कर रहे टाईपिस्ट, मुंशी एवं स्टाम्प वेंडर भी अधिवक्ताओं द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में समर्थन देगें और कोई कार्य नहीं करेंगे। कार्यक्रम का संचालन रजनीश यादव ने किया। इस दौरान धरना प्रदर्शन को शिवराम सिंह चौहान, शिवनाथ सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, दुर्गा नारायन सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव हजेला, संजीव दुबे, राजेश शाक्य, पुरूषोत्तम तिवारी, रामसेवक वर्मा, रवी वर्मा, चंद्रजीत यादव सहित कई अधिवक्ताओं ने सम्बोधित किया।इस दौरान प्रमोद दुबे, मुकेश पाण्डेय, विनीत कुमार चतुर्वेदी, संदीप चौहान, दिनेश सिंह बैस, हरिशरण शाक्य, इवने अली, हिमांशु शर्मा, अंकुर मिश्रा, अमित दुबे,अनिल यादव, नरेंद्र शाक्य, राजवीर यादव, रूपेश दुबे, अनुज यादव, गुलाम हुसैन, सतेन्द्र बौद्ध, पुष्पेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार, अरवेश सिंह, विकास यादव, हरिनंदन यादव, राजेश यादव, योगेन्द्र यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी ने धरनास्थल पहुंचकर अधिवक्ताओं मुलाकात की

छिबरामऊ। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार दुबे ने धरना स्थल पर पहुंच कर अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर व महासचिव ललित प्रताप सिंह सहित बार एसोसिएशन के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से वार्ता की और अधिवक्ताओं की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

बार एसोसिएशन मैनपुरी ने अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन को दिया समर्थन

छिबरामऊ। बार एसोसिएशन मैनपुरी के अध्यक्ष सौरभ यादव ने शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंच कर बार एसोसिएशन छिबरामऊ द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन का वह समर्थन करते हैं।

अधिवक्ता की जमीन पर कब्जे का मामला उपजिलाधिकारी के समक्ष रखा

छिबरामऊ। शुक्रवार को बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर व महासचिव ललित प्रताप सिंह के समझ बार एसोसिएशन छिबरामऊ के सदस्य तनवीर अहमद की जमीन पर सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज न्यायालय के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बाबजूद सौरिख पुलिस और लेखपाल औरंगजेब ने जमीन पर कब्जा करा दिया। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को स्वयं जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए और कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *